Gwalior Cyber Fraud : ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का भंडाफोड़! मुंबई से लंदन तक फैला नेटवर्क

  • 4:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
Gwalior Cyber Fraud : ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का भंडाफोड़! मुंबई से लंदन तक फैला नेटवर्क मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ट्रांसपोर्ट नगर के एक फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए मोटे मुनाफे का लालच दिया जा रहा था। पुलिस ने बिहार के मधुबनी निवासी गुड्डू उर्फ इरशाद कुमार और ग्वालियर के आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में मुंबई में बैठे मास्टरमाइंड और लंदन के मोबाइल नंबर से नेटवर्क संचालित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए हैं। रोजाना करीब 5 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की भी जांच की जा रही है। #gwalior #cyberfraud #onlinegaming #cybercrime #madhyapradesh #gwaliornews #internationalfraud #onlinescam #fakecallcenter #mumbainews #londonconnection #policeaction #breakingnews #hindinews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो