Bhopal Kaliyasot Dam Robbery:भोपाल में सुनसान जगह पर घूमना पड़ा भारी!4 दोस्तों से चाकू की नोक पर लूट

  • 4:22
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026
Bhopal Kaliyasot Dam Robbery:भोपाल में सुनसान जगह पर घूमना पड़ा भारी!4 दोस्तों से चाकू की नोक पर लूट राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम के पास चार दोस्तों के साथ चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 11 नवंबर की रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने दो युवक और दो युवतियों को घेरकर जान से मारने की धमकी दी और उनके गले से सोने-चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर तीन आरोपियों बलराम सिंह ठाकुर, सौरव रामटेक और रामपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। देखिए भोपाल पुलिस की इस कार्रवाई की पूरी कहानी। #bhopal #bhopalnews #kaliyasotdam #madhyapradesh #mpnews #mpcrime #bhopalpolice #robberycase #chainrobbery #crime news #cctvfootage #policeaction #breakingnews #latestnews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो