Constable Himanshu Burman: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. पुलिस के सिपाही को प्रतिबंधित हीरोइन बेचने की फिराक में घूमते हुए पकड़ा गया है. एक तरफ पुलिस सूखे नशे की अवैध कारोबार पर प्रहार कर रही है. दूसरी ओर पुलिस के ही सिपाही इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. प्रतिबंधित सूखा नशा हेरोइन चिट्टा बेचने के आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है.