Raipur Crime News: रायपुर के अभनपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के भरिंगा भाट्रा में एक सुनसान जगह पर मिट्टी में दफन एक युवक का शव बरामद हुआ है। वारदात इतनी खौफनाक थी कि शव के हाथ और पैर जमीन से बाहर दिखाई दे रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के इरादे से उसे यहां दफनाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। #RaipurCrime #BreakingNews #MurderMystery #ChhattisgarhNews #Abhanpur #CrimeNews #PoliceInvestigation #RaipurNews #DeadBodyFound #CGNews #breakingnews