Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद पहुंच गए हैं और पीएम मोदी के साथ उनकी इस दौरे के सबसे अहम बैठक शुरू हो गई है. यहां पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि भारत कोई तटस्थ देश नहीं है. भारत का पक्ष शांति का है. भारत रूस आर्थिक संबंधों का विस्तार हो. उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट के बाद लगातार दोनों देश चर्चा कर रहे हैं और शांति का रास्ता सबको मिलकर तलाशना होगा.