मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर 2026 से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या तक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। करीब 930 किलोमीटर की इस पदयात्रा को लगभग 65-70 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। यात्रा उज्जैन से शुरू होकर मध्य प्रदेश के कई शहरों से होते हुए ओरछा और फिर उत्तर प्रदेश के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है और बीजेपी ने इसके राजनीतिक मायनों पर सवाल उठाए हैं।
#digvijayasingh #ujjain #ayodhya #mpnews #mppolitics #sanatanyatra
ndtv_news