छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले EVM को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने पारदर्शिता के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर EVM पर सवाल उठाती है। EVM और VVPAT को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं और सुनवाई हो चुकी हैं। 26 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर पर वापस लौटने की मांग खारिज कर दी थी।
#chhattisgarh #evm #ballotpaper #chhattisgarhpolitics #congress #bjp
ndtv_news