Sagar में 100 साल बाद चीतों की वापसी, CM Mohan Yada ने 'Vyom-Neera' को नए घर में छोड़ा । Breaking

  • 6:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026
मध्यप्रदेश के सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 100 साल बाद चीतों की वापसी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क से लाए गए नर चीते थोलो और मादा चीता CCB-3 को रिलीज किया, जिनका नाम अब 'व्योम और नीरा' रखा गया है। इसके साथ ही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का तीसरा चीता आवास बन गया है, कूनो और गांधी सागर के बाद। करीब 439 हेक्टेयर क्षेत्र में चीतों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शुरुआती दौर में विशेषज्ञ उनकी गतिविधियों और स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। सागर में चीतों की वापसी को बुंदेलखंड में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #sagar #cheetah #madhyapradesh #cheetahproject #mohanyadav #wildlife ndtv_news

संबंधित वीडियो