Hyderabad Congress Summit : हैदराबाद में कांग्रेस समिट के दौरान विदेशी नेता के नारे पर सियासी घमासान
हैदराबाद में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे लगाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस दौरान राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के कई नेता मंच पर मौजूद थे। विदेशी नेता ने भारत में लोकतंत्र पर हमले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के साथ खड़े होने की बात कही। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र और संप्रभुता को बदनाम करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कथित तौर पर भारी फंडिंग और चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
#rahulgandhi, #congress, #bjp, #hyderabad, #congresssummit, #votchori, #gaddichhodo, #indianpolitics, #politicalcontroversy, #telangana, #revanthreddy, #giacomofilibeck, #europeansocialistparty, #democracy, #mpcgnews
ndtv_news