Bhopal Water Contamination:पीने के पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, 200 परिवारों ने पानी पीना छोड़ा

  • 4:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026
Bhopal Water Contamination: भोपाल के पीने के पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, 200 परिवारों ने नल का पानी पीना छोड़ा भोपाल के वैशाली नगर में पीने के पानी में E. Coli बैक्टीरिया मिलने का मामला सामने आया है। 15 दिनों के भीतर दो बार हुई जांच में पानी दूषित पाया गया। स्थानीय निवासी द्वारा कराई गई जांच में 100 मिलीलीटर पानी में 660 MPN E. Coli बैक्टीरिया मिलने की जानकारी सामने आई है। इलाके के करीब 200 परिवारों ने नल का पानी पीना बंद कर दिया है और खरीदकर पानी पी रहे हैं। नगर निगम की टीम मामले की जांच कर रही है। इंदौर के भागीरथपुरा में भी इसी बैक्टीरिया से जुड़ा मामला सामने आया था। #bhopal, #bhopalnews, #mpnews, #madhyapradesh, #ecoli, #ecolibacteria, #watercontamination, #contaminatedwater, #vaishalinagar, #drinkingwater, #waterpollution, #indore, #bhagirthpura, #healthalert, #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो