Morena Crime News : मुरैना में दो पक्षों के बीच 50 राउंड फायरिंग, वाहन निकालने के विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी
मध्य प्रदेश के मुरैना में वाहन निकालने के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना में करीब 50 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बंदूक, तीन कट्टे और 10 से 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
#morena, #morenanews, #mpnews, #madhyapradesh, #firing, #morena firing, #gunfire, #shooting, #crime news, #mpcrime, #policeaction, #arrested, #oldrivalry, #madhyapradeshnews, #breakingnews
ndtv_news