जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने भविष्यवाणी की है कि भारत जल्द जर्मनी को भी पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ भारत अब वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। अगर विकास की यही गति बनी रही, तो अगले तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।