मध्य प्रदेश के नीमच में जमीन विवाद को लेकर बीजेपी जिला मंत्री रोशन वर्मा और उनके साथियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बघाना थाना क्षेत्र में हिंगोरिया फाटक के पास की बताई जा रही है।
रोशन वर्मा ने मुन्ना नागदा, मनीष नागदा और उनके साथ आए अन्य लोगों पर घेरकर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वर्धीचंद नागदा पर कथित तौर पर पिस्तौल या देसी कट्टे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद उस समय हुआ जब वह अपने साथियों के साथ जमीन देखने पहुंचे थे।
#neemuch #mpnews #madhyapradesh #youtubeshorts #youtubeshorts2026 #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trendingshorts #trendingreels #trendingnow
ndtv_news