Gwalior Murder Case: पैसों के विवाद में Purushottam Gurjar की हत्या! 72 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

  • 3:19
  • प्रकाशित: अक्टूबर 17, 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुरुषोत्तम गुर्जर हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के पितौली में 14 अक्टूबर को खेत से पुरुषोत्तम का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपियों के बीच ब्याज पर दिए गए पैसों को लेकर विवाद था। आरोप है कि आरोपियों ने करीब 20 प्रतिशत ब्याज पर लाखों रुपये उधार लिए थे और ब्याज वसूली के दबाव से परेशान थे। जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात हिसाब करने के बहाने पुरुषोत्तम को खेत में बुलाया गया, जहां उन पर हमला किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। #gwalior #gwaliornews #gwaliorcrime #murdercase #purushottamgurjar #madhyapradesh #mpnews #crime news #breakingnews #latestnews #gwaliorpolice #policeinvestigation #accusedarrested #interestdispute #moneydispute #loandispute #crimeupdate #murderinvestigation #jhansiroad #pitoli #mpbreakingnews #hindinews #indianews #latestupdate #viralnews #shorts #ytshorts #newsupdate #crimeupdateindia #gwaliorupdate ndtv_news

संबंधित वीडियो