मध्य प्रदेश के खरगोन से बड़ी खबर सामने आई है। जिला जेल से 23 वर्षीय कैदी अरुण घुरवे के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कैदी कथित तौर पर जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ। मामले में मेनगांव थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कैदी इंदिरा नगर का निवासी है और उसे अदालत से सजा सुनाई गई थी। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
#khargone #madhyapradesh #jailbreak #prisonerescape #khargonenews #mpnews #breakingnews #crime news #madhyapradesh #khargonenews #mpnews #jailbreak #prisonerescape #districtjail #policeinvestigation #crimenews #breakingnews
ndtv_news