Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने माओवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की रणनीति, अब तक की प्रगति और भविष्य के लक्ष्य साझा किए. उन्होंने कहा कि राज्य में माओवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक बढ़त मिली है और वर्तमान में यह समस्या लगभग समाप्ति के कगार पर है. डिप्टी सीएम ने कहा नक्सलवाद के किले को तोड़ने वाले Cobra कमांडो, CRPF, DRG और छत्तीसगढ़ पुलिस को सैल्यूट!