मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के बाद नासिर नाम के युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागे, जिनमें नासिर भी शामिल था। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और एफआईआर व पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच का आश्वासन दिया है।
#narmadapuram #narmadapuramnews #madhyapradesh #mpnews #policeraid #gamblingden #nasir #nasirdeathcase #youthdeath #policecontroversy #familyprotest #kotwalipolice #policeinvestigation #fir #suspensiondemand #mpcrime #breakingnews #hindinews #ndtvmpcg #latestnews
ndtv_news