मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और बालाघाट के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से संबंध रखने वाले ढाल सिंह बिसेन चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था। वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
#dhalsinghbisen #uttarakhandgovernor #mpnews #dhalsinghbisen #uttarakhandgovernor #newgovernor #mpnews #madhyapradesh #seoni #balaghat #bjpnews #politicalnews #governorappointment #uttarakhandnews #mpbreakingnews
ndtv_news