छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी सामने आई है। नारायणपुर की डीआरजी (DRG) टीम ने सोनपुर थाना क्षेत्र के कुरुस कोडों (Kurus Kondo) जंगल की पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के एक बहुत बड़े डंप का पर्दाफाश किया है।