MP Weather Update: MP में 48 घंटे आंधी-बारिश और तूफान फिर हीटवेव का भारी खतरा | Rain Alert |Breaking

  • 4:12
  • प्रकाशित: अप्रैल 08, 2026

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चंबल, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में गरज‑चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. वहीं तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है. 

संबंधित वीडियो