मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में देवास जिले में सबसे ज्यादा 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मध्य प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई सक्रिय मौसम सिस्टम नहीं है और अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण कुछ जिलों में बारिश संभव है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
#mpweather #weatheralert #madhyapradesh #rainalert #imd #weatherupdate #cyclonealert #dew as #mpnews
ndtv_news