मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल में साइबर मुख्यालय, प्रशासन शाखा, CID, शिकायत शाखा, महिला सुरक्षा विंग, लेखा शाखा, प्रबंध शाखा, विधि शाखा, आजाक विंग, स्पेशल शाखा, प्रशिक्षण शाखा, SCRB और लोक सेवा गारंटी विंग समेत कई विभागों में नई तैनाती की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, मैदानी स्तर पर तैनात रहे अधिकारियों को अब विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय में हाल के दिनों में हुई बैठकों और प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह बदलाव किया गया है।
#mpnews #madhyapradesh #mppolice #policetransfer #phq #administrativereshuffle #dsp #policenews #bhopalnews #latestnews #breakingnews
ndtv_news