ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया Reel बनाने का मामला सामने आया है। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटीगांव के नजदीक तैनात FRV (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) के साथ वर्दी में Reel बनाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच की जिम्मेदारी SDOP घाटीगांव को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
#gwalior #madhyapradesh #policereel #viralvideo #frv #policenews #policeinvestigation #breakingnews #mpnews
ndtv_news