मध्यप्रदेश में कम बारिश का असर अब जल स्रोतों और आम लोगों की जिंदगी पर दिखाई देने लगा है। इंदौर के कुछ इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। टैंकर नहीं पहुंचने और बोरिंग खराब होने के कारण लोगों को साइकिल और ऑटो रिक्शा से पानी लाना पड़ रहा है।
वहीं छिंदवाड़ा में कनहरगांव डैम का जलस्तर घटने से नगर निगम ने 48 वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई करने की योजना बनाई है। कई इलाकों के रहवासियों ने लंबे समय से पानी नहीं मिलने की शिकायत की है।
शिवपुरी में भी तेज गर्मी और खेतों में नमी की कमी के कारण सरसों और गेहूं की बुवाई प्रभावित होने की चिंता है। किसान कम बारिश, सिंचाई और बिजली की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
#mpnews #madhyapradesh #watercrisis #indore #chhindwara #shivpuri #drought #watershortage #farmers #indianews #breakingnews #latestnews #groundreport #ytshorts #shorts
ndtv_news