मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एजी ऑफिस क्षेत्र स्थित एक मदरसे में बाल संरक्षण आयोग, पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान करीब 22 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें बच्चियां भी शामिल थीं।
अधिकारियों के मुताबिक, मदरसे में बच्चों को रखने की मान्यता और उनके रहने-पढ़ने की व्यवस्था को लेकर शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति, बिस्तर और बच्चों के स्कूल में दाखिले को लेकर भी सवाल उठाए गए। अधिकारियों ने यह भी बताया कि दो बच्चों ने पहले बाल कल्याण समिति के सामने कथित शोषण की शिकायत की थी।
रेस्क्यू किए गए बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार बाल गृहों में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, अभिभावकों के दस्तावेजों और बच्चों से उनके संबंधों का सत्यापन करने के बाद उन्हें परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी।
#gwalior #gwaliornews #madhyapradeshnews #childprotection #madrasa #childrescue #childwelfare #policeaction #breakingnews #viralnews #shorts #ytshorts
ndtv_news