MP Tribal Religion Code: मध्यप्रदेश की राजनीति में आदिवासी पहचान और अधिकारों को लेकर एक नया और बड़ा विवाद छिड़ गया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए एक अलग 'धर्म कोड' की मांग उठाकर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. अनूपपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंघार ने आदिवासी समाज से अपील की कि वे अपनी पहचान बचाने के लिए एकजुट हों और देश के सर्वोच्च पदों तक अपनी आवाज पहुंचाएं. #MPPolitics #UmangSinghar #TribalReligionCode #TribalRights #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliticalNews