MP News: मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती अपने एक बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उमा भारती शुक्रवार को टीकमगढ़ में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं इस दौरान उन्होंने मंच से जिंदगी भर राजनीति करने की बात कही है। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर शासकीय महाविद्यालय परिसर स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके बाद नजर बाग मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा।