पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है, जबकि मामले के मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि परविंदर सोशल मीडिया पर लाइव थे और एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सवाल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और स्थानीय लोग मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।
#mansa #mansanews #mansamurdercase #punjabnews #parvinder #parvindermurdercase #ashwinikumar #bulldozeraction #punjabcrime #breakingnews #punjabpolice #crimeindia #latestnews #indianews #newsupdate
ndtv_news