रायपुर में 1 करोड़ 88 लाख के आभूषणों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला किरण साहू ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर सदर बाजार स्थित निधि ज्वेलर एंड बुलियन के संचालक का भरोसा जीता। आरोप है कि महिला ने अपनी एक साथी के साथ मिलकर दो बार में सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लिए और भुगतान के लिए चेक दिए। इनमें से एक चेक पर कथित तौर पर गलत हस्ताक्षर होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय किरण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दूसरी महिला आरोपी की तलाश जारी है।
#raipur #raipurnews #fraudcase #jewelleryfraud #crime news #chhattisgarhnews #policenews #breakingnews #goldfraud #latestnews #crime news #breakingnews #policenews #crimeupdate #latestnews #india news #jewelleryscam
ndtv_news