मध्य प्रदेश के इंदौर और देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े करीब 15 ठिकानों पर लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जांच में करीब 6.5 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आने की बात कही गई है। अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति का आकलन उनकी ज्ञात आय से तुलना करके किया जा रहा है। देवास, इंदौर और उज्जैन में फ्लैट, मकान, प्लॉट और कृषि भूमि की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियों और बैंक खातों की भी पड़ताल हो रही है। #indore #indorenews #dewas #dewasnews #lokayukta #lokayuktaraid #mpnews #madhyapradeshnews #firozkhan #headconstable #policenews #policeraid #disproportionateassets #assetsinvestigation #corruptioninvestigation #indoreraid #dewasraid #ujjainnews #breakingnews #latestnews #hindinews #mpbreakingnews #lokayuktaaction #policeinvestigation #propertyinvestigation #croresproperty #raidnews #todaynews #indorelatestnews #newstoday ndtv_news