CRIME NEWS : Rasik Dulari Sharan Death Case में बड़ा खुलासा, VIRAL VIDEO से नया ट्विस्ट । TOP NEWS

  • 4:07
  • प्रकाशित: अक्टूबर 02, 2026
वृंदावन के केली कुंज आश्रम से जुड़े संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में है। सामने आए एक वायरल CCTV वीडियो में एक व्यक्ति छत की बाउंड्री पर बैठने, लेटने और फिर नीचे कूदते हुए दिखाई देता है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर 14 टांकों वाला घाव, खोपड़ी में हेयरलाइन फ्रैक्चर, दिमाग में हेमेटोमा और शरीर पर कई चोटों का उल्लेख किया गया है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों, साथी शिष्यों तथा आश्रम से जुड़े लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #rasikdularisharan #deepaklodhi #vrindavan #kelikunj #premanandmaharaj #vrindavannews #rasikdularicase #rasikdularicctv #viralvideo #postmortemreport #mathurapolice #forensicinvestigation #deathcase #crimenews #latestvrindavannews ndtv_news

संबंधित वीडियो