कटनी के कुठला थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चोरी के मामले की जांच के दौरान दलपत पटेल नाम के शख्स ने कथित तौर पर थाने में खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक, चोरी के मामले में उनके बेटे मोहित को हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के दौरान उसकी मां को भी थाने बुलाया गया था। इसी दौरान दलपत पटेल ऑटो से थाने पहुंचे और खुद को आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि घटना के CCTV फुटेज मौजूद हैं और व्यक्ति ने खुद को आग लगाई। मामले की जांच जारी है।
#katni #katninews #kuthla #kuthlathana #katnipolice #dalpatpatel #mohitpatel #katnicrime #policestation #fireincident #theftcase #mpnews #madhyapradesh #cctvfootage #latestkatninews
ndtv_news