भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। आरोपी केयरटेकर वरुण की तलाश में पांच टीमें और करीब 100 पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। CCTV फुटेज में आरोपी के पैदल जाने और फिर बाइक पर बैठने की तस्वीर सामने आई है। जिस एजेंसी के जरिए केयरटेकर को राकेश अग्रवाल के घर भेजा गया था, वह बाग मुगालिया इलाके में लॉज के दो कमरों से संचालित हो रही थी। एजेंसी और केयरटेकर के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और पुराने लेनदेन भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
#rakeshagrawal #rakeshagrawalmurder #bhopal #bhopalnews #bhopalcrime #murdercase #retiredias #caretaker #caretakeragency #caretakerverification #bhopalpolice #mpcrime #madhyapradeshnews #crimeinvestigation #breakingnews
ndtv_news