Ujjain Lawrence Gang Shooter Surrenders: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई. यहां पुलिस द्वारा लगातार दबिश से परेशान कुख्यात लॉरेंस गैंग के शूटर ने सरेंडर कर दिया. हालांकि इससे पहले उसने खरगोन में व्यापारी पर हुए गोलीकांड का भी खुलासा किया. शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर नागदा स्थित रत्नाखेड़ी निवासी राजपाल पर लारेंस गैंग का सदस्य होने और गैंग के साथियों को फरारी कटवाने के आरोप लगे थे. उसे खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के दिलीप राठौर नामक व्यापारी के घर फायरिंग की घटना के मामले में SIT और खरगोन पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी. इसी के चलते गुरुवार को राजपाल ने पुलिस को अपने गांव बुलाया और सरेंडर कर दिया. हालांकि देशभर की सुरक्षा एजेंसियां और कई राज्यों की पुलिस उससे पहले ही पूछताछ कर चुकी हैं. #UjjainNews #LawrenceGang #ShooterSurrender #KhargoneFiring #CrimeNews #BreakingNews #MPPolice #IndiaCrime #GangsterNews #TopNews