Korba Dam Collapse: मरम्मत के दौरान टूटा राखड़ बांध, मजदूरों ने बताया हादसे का मंजर! CG Top News

  • 7:01
  • प्रकाशित: अप्रैल 20, 2026

Korba Dam Collapse: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक राखड़ बांध (Ash Dam) मरम्मत कार्य के दौरान अचानक टूट गया। बांध टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त मौके पर तीन मजदूर और एक जेसीबी मशीन काम कर रही थी। मलबे के तेज बहाव की चपेट में आने से जेसीबी मशीन बह गई, जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह बांध पहले भी तीन बार टूट चुका है, इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा और प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है। #ChhattisgarhNews #KorbaNews #BreakingNews #KorbaAccident #AshDamCollapse #ChhattisgarhBreaking #IndiaNews #KorbaDam #AccidentNews #LatestNews #CGNews #DisasterNews #KorbaUpdate #NewsUpdate #hindinews

संबंधित वीडियो