khandwa7ammp Breaking News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला मोघट थाना क्षेत्र का है, जहां एक आपत्तिजनक इंस्टाग्राम पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद भीड़ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँची थी। शिकायत के दौरान ही भीड़ ने अचानक उग्र होकर थाना परिसर में पथराव शुरू कर दिया।