Katni Police Clash: कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खितौली पुलिस चौकी में पदस्थ प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रामीणों के साथ विवाद और धक्का‑मुक्की करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को पद से हटा दिया है. घटना को अनुशासनहीनता और कानून‑व्यवस्था के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. #Katni #MPNews #PoliceVideo #BreakingNews #ViralVideo #PoliceAction #katninews #madhyapradeshnews