भोपाल (Bhopal) में पच्चीसवीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार शामिल हैं. विशाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बंसल हॉस्पिटल जाकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली.