Gwalior Love Jihad Case: ग्वालियर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है. यहां आरोपी ने कॉलेज की छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी असल पहचान छिपाकर पहले प्यार के जाल में फंसाया. फिर उसके साथ रेप किया. भोपाल में पढ़ाई कर रही इस छात्रा को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि प्रेग्नेंट होने पर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया. फिलहाल, ग्वालियर की गिरवाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.