Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में बाइक सवार युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है. युवकों ने कार सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी. कार सवार युवक हाल ही में स्थापित नवग्रह मंदिर में दर्शन करके लौट रहा था. बाइक सही से चलाने की बात कहने पर युवक कार सवार पर भड़क गए और फिर उसे बुरी तरह पीट दिया. इससे कार में बैठी महिलाएं डर गई और चीखने लगीं. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित कार सवार की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. #Gwalior #dabra #MPCrime #RoadRage #ViralVideo #MadhyaPradesh #CrimeNews #BreakingNews #IndiaNews