Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से खुशियों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया। मकरेश्वर वार्ड के निवासी रूपेश कोसरिया और उनकी पत्नी किरण कोसरिया के घर पहली बार बेटी का जन्म हुआ। इस खुशी को परिवार ने किसी त्योहार की तरह मनाया। देर रात जब बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिली, तो परिवार उसे साधारण तरीके से घर नहीं ले गया। ढोल-नगाड़ों, नाच-गाने और आतिशबाजी के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। गाड़ी पर गर्व से 'बेटी हुई है' का पोस्टर लगा था, जिसे देखकर रास्ते से गुजरने वाले लोग भी रुक गए और इस पहल की सराहना करने लगे। #Dhamtari #GirlChildCelebration #BetiHuiHai #GrandWelcome #NewbornCelebration #DhamtariNews #BetiBachaoBetiPadhao #InspirationalStory #BabyGirlWelcome #ChhattisgarhNews #SocialChange #heartwarmingmoments