मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और कमल नाथ (Kamal Nath) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं. दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ये एफआईआर इंदौर में बीजेपी नेता ने कराई है. एक तरफ जहां बीजेपी नेता कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेता कमल नाथ ने भी इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को घेरा.