Durg News: फल मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान, अफरा-तफरी! | Breaking | Fire | Latest | CG News

  • 8:50
  • प्रकाशित: जनवरी 02, 2026

 

दुर्ग जिले में भिलाई की कृष्णा फल मंडी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग से लाखों का नुकसान होने की सूचना सामने आ रही है. आग गुरुवार रात 8 बजे लगी, जिसमें प्रथ्म दृष्या शॉर्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है. मंडी में जब आग लगी तब गोदामों में फल, पैकिंग सामान और अन्य सामान रखा हुआ था, जो जलकर राख हो गया है. इसके अलावा आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गईं. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं. जिला सेनानी और अग्निशमन सेवा दुर्ग के जवान धनु राम यादव ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन टीम की तुरंत कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया. आग बुझाने के साथ-साथ करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न हो.

संबंधित वीडियो