Datia Blind Murder Case चचेरे देवर से प्यार, पति को धोखा और फिर कत्ल, खुला राज तो... | Love Affair

  • 9:19
  • प्रकाशित: फ़रवरी 19, 2026

दतिया में सिंध नदी पुल के पास झाड़ियों में मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को दतिया पुलिस ने सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी और चचेरे भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते रची गई साजिश के तहत कराई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को हाईवे रोड स्थित सिंध नदी पुल के नीचे झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी. तकनीकी साक्ष्यों और पहचान प्रक्रिया के बाद शव की शिनाख्त हंसराज वर्मा निवासी क्षेत्र के रूप में हुई.

संबंधित वीडियो