Dalibaba Encroachment Violence Satna: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • 3:28
  • प्रकाशित: अप्रैल 11, 2026

Dalibaba Encroachment Violence Satna: सतना शहर के डालीबाबा इलाके में शनिवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचा. अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक हुए पथराव ने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया. हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को अश्रुगैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस पूरे घटनाक्रम में तीन महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं, जबकि प्रशासनिक अधिकारी बाल‑बाल बच गए. बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर अवैध कब्जे हटाए गए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया. #SatnaNews #Encroachment #Violence #BreakingNews #MPNews #IndiaNews #TopNews #PoliceAction #Protest #LawAndOrder

संबंधित वीडियो