छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में चक्रवाती सिस्टम के असर से तेज बारिश और हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बहुना गांव में पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है। किसानों को आशंका है कि खेतों में पानी भरने से धान अंकुरित होकर सड़ सकता है, जिससे उपज और आमदनी दोनों पर असर पड़ेगा। कटाई का खर्च भी बढ़ने की चिंता है। जिला प्रशासन ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है और अगले दिन स्कूलों में अवकाश घोषित करने की जानकारी दी है।
#bemetara #chhattisgarhnews #farmers #paddycrop #cyclonicstorm #heavyrain #rainalert #cropdamage #agriculture #farmernews #weatheralert #cgnews #groundreport #breakingnews #shorts
ndtv_news