MP NEWS : त्योहारों में मिलावट का खेल! Indore , Mandsaur और Burhanpur में छापेमारी । Breaking News

  • 11:44
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2026
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इंदौर में 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई, नमकीन और दूध से बने उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। मंदसौर के डूंगरखेड़ी गांव में नकली दूध बनाने के संदेह में छापेमारी के दौरान करीब 40 किलो दूध और केमिकल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपियों की तलाश और सैंपलों की जांच जारी है। बुरहानपुर में कथित तौर पर बिना अनुमति चल रहे मिठाई निर्माण कारखाने को सील कर 10 किलो से अधिक मिठाई नष्ट की गई। वहीं, ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में नकली खाद बनाने की आशंका पर कृषि विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। खाद के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। #mpnews #indore #mandsaur #burhanpur #gwalior #foodadulteration #fakemilk #adulteratedsweets #foodsafety #diwali #fooddepartment #raid #fakefertilizer #breakingnews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो