Madhya Pradesh Rain Damage: मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला कलेक्टर्स को तुरंत मैदान में उतरने और नुकसान का तेजी से आकलन करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. #MPRainDamage #FarmerLoss #WeatherAlert #MohanYadav #CropDamage #BreakingNews #MPNews #IndiaNews #Hailstorm #TopNews