Chhattisgarh School Holiday News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए 20 अप्रैल से स्कूलों में समय से पहले छुट्टी की घोषणा कर दी थी। लेकिन जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित 'लायंस DAV पब्लिक स्कूल' प्रबंधन पर सरकारी आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगा है। भीषण गर्मी के बावजूद स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बच्चों को बुलाया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने जब स्कूल का जायजा लिया और बच्चों व अभिभावकों से बात की, तो उन्होंने भी छुट्टी के पक्ष में अपनी बात रखी। आखिर क्यों स्कूल प्रबंधन बच्चों की सेहत को खतरे में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। #ChhattisgarhNews #AkaltaraNews #JanjgirChampa #SchoolHolidayNews #HeatWaveChhattisgarh #LionsPublicSchool #EducationDepartment #SummerVacation2026 #SchoolClosed #CGNewsUpdate #StudentHealth #governmentorders