मोहब्बत के महीने फरवरी में जहां दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक की रौनक है और 14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी चल रही है, वहीं मध्य प्रदेश के सागर में इसके विरोध की तस्वीर सामने आई है. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लट्ठ पूजन किया और प्रेमी जोड़ों को सख्त चेतावनी दी.